ब्रिस्बेन में प्रशांत क्षेत्रीय हिन्दी सम्मेलन संपन्न

Date:

ब्रिस्बेन में प्रशांत क्षेत्रीय हिन्दी सम्मेलन संपन्न

Pacific Regional Hindi Conference concludes in Brisbane a

ब्रिस्बेन में 16 जनवरी 2026 को हाई कमीशन ऑफ़ इंडिया तथा काउंसलेट जनरल ऑफ़ इंडिया, ब्रिस्बेन के संयुक्त तत्वावधान में प्रशांत क्षेत्रीय हिन्दी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ न्यूज़ीलैंड एवं फ़ीजी से हिन्दी के विद्वानों, शिक्षाविदों और साहित्यप्रेमियों ने भाग लिया। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की सचिव (दक्षिण) डॉ. नीना मल्होत्रा विशेष रूप से भारत से पधारीं। कार्यक्रम का सफल संचालन महामहिम गोपाल बागले (भारत के राजदूत)आस्ट्रेलिया, कैनबरा स्थित एवं श्रीमती नीतू भगोटिया (कौंसल जनरल, ब्रिस्बेन) के मार्गदर्शन में हुआ। आरम्भ सरस्वती वंदना व वन्देमातरम के समूह गान से किया गया । दिन भर चले विभिन्न सत्रों में हिन्दी शिक्षा, उसके विस्तार और समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। आस्ट्रेलियन नेशनल युनिवर्सिटी के हिन्दी विद्वान पूर्व प्रोफेसर डॉ पीटर फ़्राइडलेंडर प्रातः काल के प्रमुख वक्ता थे। विशिष्ट सम्मानित व्यक्तियों में काउंसलर पैननी वोलफ ,
सायंकाल में १२० अतिथिगण सांस्कृतिक कार्यक्रम में कविता, रंगमंच एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। क्वींसलैंड सरकार के प्रतिनिधि मिस्टर चार्ली शैन्ढिल , डिपार्टमेंट ऑफ़ होम अफेयर्स होम विभाग के डायरेक्टर और काउंसलर पैन्नी वुल्फ , श्रीमति ईरीना ठाकुर डिप्टी हाई कमिश्नर कैनबरा स्थित आस्ट्रेलिया , मिस बिस्मा आसिफ़ एम.पी , स्वामी संयुक्तानन्द फीजी, सेवा आश्रम संघ विशेष शक्तियों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर विश्व हिन्दी परिषद द्वारा प्रकाशित वर्ष 2026 के कैलेंडर का अनावरण किया गया ।
प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह एक महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक कदम रहा।

*विश्व हिन्दी परिषद
आस्ट्रेलिया अध्यक्ष
मधु खन्ना *

Share post:

Popular

More like this
Related

ANCESTORS OF THE SOIL: Landmark “Girmit” Documentary Stirs Deep Emotion in Packed Fiji Screenings

ANCESTORS OF THE SOIL: Landmark "Girmit" Documentary Stirs Deep...

Timeless Teachings from Hindu Gurus

Timeless Teachings from Hindu Gurus BSRIA Conference 2026 was organised...

Becoming Truly Meditative

Becoming Truly Meditative Sadhguru: The whole purpose of yoga is...

Bhagavad Gita Chapter 18

Bhagavad Gita Chapter 18 Moksh Sannyas Yog – The Yog...